नरायनपुर मार्ग स्थित डहरौली पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 8440 रुपये से भरा बैग लूटकर फरार होने के मामले में पुलिस ने शनिवार रात कई स्थानों पर छापेमारी कर छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है।

घटना के दौरान बाइक सवार बदमाश पेट्रोल भराने पहुंचे और कैश बैग छीनकर फायरिंग करते हुए नरायनपुर की ओर फरार हो गए। मामले में पेट्रोल पंप प्रबंधक की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन थाने की टीमों के साथ एक सर्विलांस और एसओजी टीम गठित की गई है। करीब 24 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस को कुछ स्थानीय युवकों की संलिप्तता का संदेह है।