खड्डा क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी उसकी बुजुर्ग नानी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बताया जा रहा है कि युवक अपनी नानी को बाइक से लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ जाने से युवक नीचे गिरकर ट्रॉली के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी नानी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
