spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: टीबी जागरूकता के लिए मेडिकल कॉलेज में नुक्कड़ नाटक व जादू...

देवरिया: टीबी जागरूकता के लिए मेडिकल कॉलेज में नुक्कड़ नाटक व जादू कार्यक्रम

-

देवरिया: महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के टीबी एवं श्वास रोग विभाग की ओर से राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ओपीडी बिल्डिंग में नुक्कड़ नाटक और जादू कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने कहा कि टीबी एक संक्रामक रोग है, लेकिन समय पर जांच और पूरा उपचार लेने से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करानी चाहिए।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी की जांच और उपचार की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

कार्यक्रम का संचालन टीबी एवं श्वास रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग शुक्ल ने किया। इस दौरान जादूगर सिकन्दर ने नुक्कड़ नाटक और जादू कार्यक्रम के माध्यम से टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर डॉ. शालिनी, डॉ. प्रियंका, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. अजीत पाल, डॉ. अम्बु पाण्डेय, डॉ. अफसाना, डॉ. जफर अनीस, डॉ. प्रतिभा, डॉ. दीपक भास्कर, मान्धाता सिंह, जाहिद, सुनील सिंह और रविकांत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts