spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया/भागलपुर: रिटायर फौजी ने बेटे की निकाली अनोखी बरात, डोली में दूल्हा...

देवरिया/भागलपुर: रिटायर फौजी ने बेटे की निकाली अनोखी बरात, डोली में दूल्हा और बैलगाड़ी में बराती

-

देवरिया/भागलपुर: आजकल शादियों में लग्जरी गाड़ियों का काफिला, तेज आवाज में डीजे और भव्य सजावट आम हो गई है। लेकिन भागलपुर कस्बे में सोमवार को एक रिटायर फौजी ने बेटे की बरात पारंपरिक अंदाज में निकालकर लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया।

मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बे के निवासी अभिषेक यादव की बरात सोमवार को सलेमपुर क्षेत्र में गई। इस बरात की खास बात यह रही कि दूल्हा डोली में सवार था, जबकि बराती बैलगाड़ियों पर बैठकर बरात में शामिल हुए। दोपहर बाद करीब सात बैलगाड़ियों के साथ निकली इस बरात को देखने के लिए रास्ते में लोग रुक गए और उत्सुकता से इस नजारे को देखने लगे।

दूल्हे के पिता और फौज से सेवानिवृत्त वीरेंद्र यादव ने बताया कि आजकल शादियों में दिखावा काफी बढ़ गया है। उन्होंने पारंपरिक ग्रामीण संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेटे की बरात को डोली और बैलगाड़ियों के साथ निकालने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि उनका परिवार खेती से जुड़ा हुआ है और बैल व बैलगाड़ी ग्रामीण जीवन का अहम हिस्सा हैं। इसलिए उन्होंने बेटे की बरात में इन्हें शामिल कर पारंपरिक संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास किया। इस अनोखी बरात की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts