spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: बरात में हुड़दंग, कारों की छत पर स्टंट और नोट उड़ाए,...

देवरिया: बरात में हुड़दंग, कारों की छत पर स्टंट और नोट उड़ाए, 12 हजार का चालान

-

देवरिया: शहर के कसया रोड पर एक बरात के दौरान बरातियों द्वारा की गई अराजकता से शनिवार रात सड़क पर जाम लग गया। चलती गाड़ियों की छत और बोनट पर चढ़कर युवकों ने स्टंट किए और नोटों की गड्डियां उड़ाते हुए आतिशबाजी भी की। इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे एक बरात देवरिया-कसया रोड से होते हुए पलक लॉन मैरिज हॉल की ओर जा रही थी। इस दौरान तेज आवाज में डीजे बज रहा था और कुछ युवक गाड़ियों की छत और बोनट पर चढ़कर स्टंट करते हुए नोट उड़ा रहे थे।

बरातियों की इस हरकत के कारण कसया ओवरब्रिज से लेकर रिलायंस पेट्रोल पंप तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर खड़ी गाड़ियों और बरातियों की भीड़ के चलते स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम की सूचना मिलने पर टीएसआई गुलाब सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बालाजी मंदिर तिराहे के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही स्टंट कर रहे युवक शांत हो गए। पुलिस ने तुरंत गाड़ियों को सड़क किनारे कराया और यातायात सुचारू कराया।

पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एक कार का 12 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान भी काटा।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts