spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: संपत्ति विवाद में दंपती पर धारदार हथियार से हमला, दोनों की...

गोपालगंज: संपत्ति विवाद में दंपती पर धारदार हथियार से हमला, दोनों की हालत गंभीर

-

गोपालगंज। जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर बाजार के समीप सोमवार की सुबह संपत्ति विवाद को लेकर परिवार के सदस्यों ने एक दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार जादोपुर बाजार निवासी मनोज कुमार गुप्ता और उनके परिवार के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

इसी दौरान परिवार के कुछ सदस्यों ने मनोज कुमार गुप्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल पति को बचाने के लिए उनकी पत्नी मनोरमा गुप्ता मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। इस दौरान हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल दंपती को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में नगर थाना की दारोगा राखी कुमारी ने दोनों घायलों का बयान दर्ज किया।

घटना की सूचना मिलने के बाद जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर पुलिस गंभीर है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts