spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: टीबी के लक्षण व बचाव को लेकर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता...

देवरिया: टीबी के लक्षण व बचाव को लेकर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

-

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर में सोमवार को टीबी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों और आम लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और इलाज के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर लखनऊ से आए मशहूर जादूगर अयूब जादूगर ने जादू के माध्यम से लोगों को टीबी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने मनोरंजक अंदाज में एक से बढ़कर एक जादू दिखाते हुए बीच-बीच में टीबी के लक्षण, जांच और इलाज के बारे में समझाया, जिससे वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने बड़ी रुचि के साथ कार्यक्रम को देखा और जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और सही इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना या कमजोरी महसूस हो रही हो, तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीबी की जांच करानी चाहिए। जांच और इलाज की सुविधा सरकार की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

डॉ. रजनी पटेल ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर संकल्प लेना होगा। यदि मरीज डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित रूप से दवा का सेवन करता है और दवा का पूरा कोर्स पूरा करता है, तो टीबी को आसानी से हराया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर बीमारी को छिपाने के बजाय तुरंत जांच कराएं और इलाज शुरू करें।

विशेषज्ञों ने बताया कि टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार लेना चाहिए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों ने यह भी कहा कि टीबी के मरीजों के प्रति समाज में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें सहयोग और सही इलाज के लिए प्रेरित करना चाहिए।

इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के कई विभागों के चिकित्सक, कर्मचारी, मरीज और उनके परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में लोगों से टीबी के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts