spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: बेल्डिंग सहित दो दुकानों से 70 हजार की चोरी, पुलिस जांच...

गोपालगंज: बेल्डिंग सहित दो दुकानों से 70 हजार की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

-

गोपालगंज। शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित दो दुकानों को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात नकदी समेत करीब 70 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि शहर के हजियापुर वार्ड संख्या नौ निवासी राज बैठा की अरार मोड़ के समीप बेल्डिंग की दुकान है। सोमवार की रात वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया और करीब 50 हजार रुपये कीमत की मशीन चोरी कर फरार हो गए।

मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर पीड़ित दुकानदार ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

वहीं दूसरी घटना शहर के पोस्ट ऑफिस चौक के समीप स्थित एक साइकिल दुकान में हुई। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे 12 हजार रुपये नकद समेत करीब 20 हजार रुपये की अन्य संपत्ति चोरी कर ली।

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts