देवरिया में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 9 मार्च से 23 मार्च तक कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान कर रही हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करें। यह छुआछूत की बीमारी नहीं है और मल्टी ड्रग थेरेपी से पूरी तरह ठीक हो सकती है।
सीएमओ ने बताया कि करीब 3500 टीमें घर-घर जाकर दो वर्ष से ऊपर के लोगों की जांच कर रही हैं। यदि किसी में लक्षण पाए जाते हैं तो उसका इलाज निशुल्क किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि टीम घर पहुंचे तो बीमारी छिपाएं नहीं और जांच जरूर कराएं, ताकि समय पर इलाज हो सके।
