spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, स्वजन ने पोस्टमार्टम...

गोपालगंज: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, स्वजन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार

-

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी मोहम्मद अली का 19 वर्षीय पुत्र मो. आतिफ अपनी बाइक से घर से थावे की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुकेरी टोला के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आतिफ गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार युवक अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल आतिफ को तत्काल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही स्वजन सदर अस्पताल पहुंच गए और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हालांकि स्वजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और अस्पताल से शव लेकर अपने घर चले गए।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts