spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

गोपालगंज: जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

-

गोपालगंज में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों और चार्ज जनगणना अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण जिला परिषद के सभा कक्ष में आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी पवन कुमार सिन्हा और उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी गौरव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनगणना से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण के दौरान राज्य से आए मास्टर ट्रेनरों ने अधिकारियों को जनगणना की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। बताया गया कि इस बार जनगणना का पूरा कार्य डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए जनगणना निदेशालय द्वारा विकसित मोबाइल एप के जरिए डेटा संग्रह किया जाएगा।

सभी प्रगणकों को चार्ज जनगणना अधिकारी द्वारा जीपीएस आधारित नक्शे के माध्यम से गणना ब्लॉक आवंटित किए जाएंगे, जिससे सर्वेक्षण कार्य को पारदर्शी और सटीक बनाया जा सके।

साथ ही बताया गया कि आम नागरिक भी स्वगणना की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत 17 अप्रैल 2026 से मई 2026 तक एसई वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जनगणना की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी, स्थापना समाहर्ता, नजारत उप समाहर्ता, वरीय कोषागार पदाधिकारी, डीआरडीए के निदेशक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, एनयूएलएम के निदेशक, जिला योजना पदाधिकारी और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts