spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: खेत में मिला युवक का शव, सर्पदंश से मौत की आशंका

देवरिया: खेत में मिला युवक का शव, सर्पदंश से मौत की आशंका

-

देवरिया जिले के मझगांवा क्षेत्र में एक युवक का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले घर से खेत की ओर निकला 22 वर्षीय युवक देर रात तक वापस नहीं लौटा था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

गुरुवार को कुछ ग्रामीणों ने खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा और शोर मचाया। पास जाकर पहचान करने पर शव सुरौली थाना क्षेत्र के पटवारी टोला निवासी विकास चौहान (22) पुत्र श्रीनिवास चौहान का निकला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों के अनुसार युवक के शरीर पर सर्पदंश जैसे दांत के निशान थे और मुंह से झाग भी निकल रहा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि खेत में किसी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि विकास मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करता था और होली की छुट्टी में घर आया हुआ था। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। कुछ दिन पहले ही उसके पिता श्रीनिवास चौहान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts