spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: कल से गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी बहाल, कालाबाजारी पर सख्त...

देवरिया: कल से गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी बहाल, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

-

देवरिया जिले में रसोई गैस आपूर्ति को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही अव्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कड़ा कदम उठाया है। डीएम के निर्देश पर शनिवार से जिले में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।

विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों, मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडरों का वितरण ‘प्रथम आवत-प्रथम पावत’ यानी फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने पहले गैस बुक कराई है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और सभी बुकिंग्स को क्रमवार पूरा किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी कारण से उपभोक्ताओं को ओटीपी या डीएसी प्राप्त नहीं होता है, तब भी गैस एजेंसियां वितरण सूची के आधार पर गैस उपलब्ध कराएंगी। साथ ही उन्होंने गैस की कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एसडीएम, एसएचओ और होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है। डीएम ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गैस बुकिंग ऑनलाइन या मिस्ड कॉल के माध्यम से करें और अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए होम डिलीवरी को प्राथमिकता दें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सभी एसडीएम, सभी सीओ और संबंधित गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन ने गैस आपूर्ति से संबंधित समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 05568-469715 भी जारी किया है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts