मांझागढ़ (गोपालगंज)। प्रखंड क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता कुमारी ने मांझा पूर्वी पंचायत के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों को दिए जा रहे पोषाहार और अभिलेखों की जांच की गई।
जांच के क्रम में पाया गया कि अधिकांश केंद्रों पर निर्धारित मीनू के अनुसार बच्चों के लिए पोषाहार तैयार किया गया था और उन्हें स्कूल पूर्व शिक्षा भी दी जा रही थी। निरीक्षण के दौरान पुरानी बाजार, लंगतु हाता, मांझा टोला सहित करीब एक दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की गई।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने सभी केंद्रों की सेविकाओं को निर्देश दिया कि पोषाहार वितरण और अन्य कार्यों से संबंधित सभी प्रविष्टियां शत-प्रतिशत एफआर में दर्ज करें, ताकि योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर सेविका और सहायिका उपस्थित पाई गईं तथा बच्चों को नियमित रूप से स्कूल पूर्व शिक्षा दी जा रही थी। साथ ही मीनू के अनुसार पोषाहार भी तैयार किया जा रहा था।
इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका रीता कुमारी भी मौजूद रहीं।

