spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: राष्ट्रीय लोक अदालत में 2,87,571 मामलों का निस्तारण, 20 करोड़ से...

देवरिया: राष्ट्रीय लोक अदालत में 2,87,571 मामलों का निस्तारण, 20 करोड़ से अधिक का हुआ सेटलमेंट

-

देवरिया। जनपद न्यायालय देवरिया में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धनेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस लोक अदालत में कुल 2,87,571 वादों का निस्तारण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पांडेय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (एसडी) शैलजा मिश्रा तथा अन्य न्यायाधीशों ने फीता काटकर, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।

लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने एक मामले का निस्तारण कर 500 रुपये जुर्माना दिलाया। वहीं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पांडेय ने छह तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने 23 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया।

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इफ्तेखार अहमद ने 132 मामलों का निस्तारण कर करीब 9 करोड़ 37 लाख 83 हजार 566 रुपये का प्रतिकर दिलाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने 1287 मामलों का निस्तारण किया। इसके अलावा अन्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा 1407 मामलों का निस्तारण किया गया।

वहीं राजस्व विभाग, बैंक और अन्य विभागों की ओर से भी बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार कुल मिलाकर 2,87,571 मामलों का निपटारा किया गया। इस लोक अदालत में प्रतिकर, जुर्माना और अन्य मामलों में कुल 20 करोड़ 82 लाख 33 हजार 684 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, बैंक कर्मी, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ, पीएलवी, वादकारी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शैलजा मिश्रा के प्रयासों से लोक अदालत का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts