spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: गैस किल्लत की आशंका से बढ़ी चिंता, सिलेंडर के लिए एजेंसियों...

गोपालगंज: गैस किल्लत की आशंका से बढ़ी चिंता, सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर लंबी कतार

-

गोपालगंज। शहर में घरेलू गैस की संभावित किल्लत की खबरों के बीच उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। पिछले चार दिनों से शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। शनिवार सुबह से ही उपभोक्ता अपने खाली सिलेंडर लेकर एजेंसियों के बाहर पहुंच गए और घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

शहर के कई इलाकों में स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग अपने रोजमर्रा के काम छोड़कर गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी कार्यालयों का रुख कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि इंटरनेट मीडिया और आसपास के लोगों से गैस की कमी की खबर सुनकर वे पहले से ही सिलेंडर भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी हो।

गैस की किल्लत की आशंका के बीच कई परिवार अब वैकल्पिक व्यवस्था करने में भी जुट गए हैं। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जलावन की लकड़ी का इंतजाम करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई तो खाना बनाने के लिए लकड़ी और अन्य पारंपरिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।

उधर, गैस एजेंसियों के बाहर बढ़ती भीड़ के कारण अव्यवस्था की स्थिति भी देखने को मिल रही है। कई जगहों पर लोग अपनी बारी को लेकर आपस में बहस करते नजर आए। हालांकि एजेंसी कर्मी उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि गैस की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं है।

स्थिति को देखते हुए शहर के सभी गैस एजेंसियों के बाहर पुलिस भी तैनात की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था हो। जिला प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान दें और अनावश्यक रूप से एजेंसियों के बाहर भीड़ लगाएं। प्रशासन का कहना है कि जिले में गैस की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts