spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: चोरी के दस मामलों में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व...

गोपालगंज: चोरी के दस मामलों में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व जेवर बरामद

-

गोपालगंज। सिवान और गोपालगंज जिले में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी के जेवरात और नकदी बरामद की गई है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर दिया गया।

इस संबंध में सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर ओवरब्रिज के नीचे आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान माधोपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी अनीश राम के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सिवान और गोपालगंज के विभिन्न थानों में चोरी के दस से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से करीब एक लाख 21 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सिधवलिया थाना क्षेत्र के लडौली निवासी रमेश सोनी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां से भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए। बरामद सामान में चार मंगलसूत्र, पांच अंगूठी, एक सोने का लॉकेट, 15 जोड़ी पायल, 10 चांदी के सिक्के सहित कई अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अनीश राम पर बरौली, माधोपुर, सिधवलिया, महम्मदपुर, थावे सहित सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

यह कार्रवाई सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में टेक्निकल सेल, महम्मदपुर थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद, सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव झा तथा बरौली थानाध्यक्ष अलका सिंह की टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts