spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशभाटपाररानी: 36.83 करोड़ से दो सड़कों के चौड़ीकरण का शिलान्यास

भाटपाररानी: 36.83 करोड़ से दो सड़कों के चौड़ीकरण का शिलान्यास

-

भाटपाररानी क्षेत्र में सड़क विकास को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। पकड़ी बाबू-कुकुरघाटी मार्ग और भटनी-बलुआ मार्ग के दर्शन चौराहा से चखनी घाट रायबारी होते हुए बिहार सीमा तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा। इन दोनों सड़कों के निर्माण पर करीब 36.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

रविवार को भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कुकुरघाटी चौराहा पर मंत्रोच्चार के बीच इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। यह मार्ग लोगों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा का माध्यम बनेगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में जनता के आशीर्वाद से उन्हें क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिला और तभी से वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। केरवनिया घाट का जर्जर पुल हटाकर नया पुल बन चुका है, जबकि यूपी और बिहार को जोड़ने वाले चखनी घाट पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए मानक स्थापित हो रहे हैं। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी के उच्चीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि किसानों के लिए फसल सिंचाई की बिजली सरकार ने मुफ्त कर दी है, जिससे किसानों को काफी राहत मिली है। वहीं भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही फायर स्टेशन का निर्माण भी कराया जाएगा।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts