गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के काला मटिहनिया गांव में रविवार को रमजान के पाक महीने के अवसर पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी और भावी प्रतिनिधि अमित कुमार उर्फ टुनटुन पटेल द्वारा अमीर पटेल की देखरेख में किया गया।
रमजान के इस पवित्र महीने में आयोजित इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदार और स्थानीय लोग शामिल हुए। रोजा खोलने के बाद सभी ने देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की।
इस मौके पर रोजेदारों ने कहा कि रमजान का महीना पाक और बरकत का महीना होता है। इफ्तार करने और रोजा रखने से इंसान के जीवन में बरकत आती है और समाज में भाईचारा और सौहार्द मजबूत होता है।
कार्यक्रम में किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष और जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. तौहीद, मुमताज मूला, अंसारी शहाबुद्दीन अंसारी, मनिब पटेल, राजू पटेल, लखीचंद पटेल, अच्छेलाल साह, हृदयानंद, हरि गोविंद पटेल, गुड्डू आलम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इफ्तार पार्टी के दौरान पूरे इलाके में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

