spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: इटवा पुल से नदी में गिरा बालू लदा ट्रेलर, युवक की...

गोपालगंज: इटवा पुल से नदी में गिरा बालू लदा ट्रेलर, युवक की मौत

-

गोपालगंज जिले के गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर रविवार की अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बालू लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर इटवा पुल के पास दाहा नदी में गिर गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है।

जानकारी के अनुसार उचकागांव थाना क्षेत्र के बलभद्रपट्टी गांव निवासी दुकानदार रामसूरत भगत और उनकी पत्नी सीता देवी सड़क किनारे झोपड़ीनुमा चाय-मिठाई की दुकान में सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे अचानक तेज आवाज से उनकी नींद खुली तो देखा कि उनकी झोपड़ी कुछ दूरी पर जा गिरी है। इसी दौरान बालू लदा ट्रेलर पुल से नीचे गिरते समय एक पीपल के पेड़ को तोड़ते हुए दाहा नदी में जा समाया।

हादसे के समय दुकान के पास सो रहे मीरगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ निवासी अशोक प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार ट्रेलर की चपेट में गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही उचकागांव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

उचकागांव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts