spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: गैस कालाबाजारी की सूचना पर 50 होटलों में छापेमारी

गोपालगंज: गैस कालाबाजारी की सूचना पर 50 होटलों में छापेमारी

-

गोपालगंज शहर में गैस की किल्लत और कालाबाजारी की सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार की रात शहर के विभिन्न इलाकों में करीब 50 होटल और रेस्टोरेंट में एक साथ छापेमारी की गई।

नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर के नेतृत्व में चार टीमों का गठन कर शहर के अलग-अलग हिस्सों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कालेज रोड, राजेंद्र बस स्टैंड, बंजारी मोड़, आंबेडकर चौक, मौनिया चौक, जादोपुर रोड, हजियापुर मोड़ और अरार मोड़ सहित कई स्थानों पर स्थित छोटे-बड़े होटल और रेस्टोरेंट की जांच की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने सभी होटलों के रसोईघर में जाकर गैस सिलेंडरों की जांच की और यह सुनिश्चित किया कि कहीं घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग तो नहीं किया जा रहा है। होटल संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करें और व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कालाबाजारी से भी दूर रहें।

अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। कई जगहों पर होटल मालिक घबराए हुए नजर आए। वहीं गैस की समस्या को देखते हुए कुछ छोटे दुकानदारों ने अपने होटल अस्थायी रूप से बंद भी कर दिए हैं।

प्रशासन का कहना है कि गैस की कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं को परेशानी से बचाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts