spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: सदर अस्पताल में दवा काउंटर पर विवाद, युवक और सुरक्षाकर्मी के...

गोपालगंज: सदर अस्पताल में दवा काउंटर पर विवाद, युवक और सुरक्षाकर्मी के बीच मारपीट

-

गोपालगंज। सदर अस्पताल परिसर एक बार फिर अव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवालों के घेरे में गया, जब सोमवार की दोपहर दवा काउंटर पर पर्ची देने को लेकर एक युवक और सुरक्षागार्ड के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और करीब एक घंटे तक दवा काउंटर बंद रखना पड़ा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव निवासी मनीष कुमार ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के बाद दवा लेने के लिए कतार में खड़े थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षागार्ड ने एक महिला मरीज को प्राथमिकता देते हुए आगे बुला लिया। इस बात पर मनीष कुमार ने आपत्ति जताई और सुरक्षागार्ड से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट होने लगी।

हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी तुरंत पहुंचे और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक को पकड़ लिया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद मरीज और तीमारदार भयभीत हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

युवक मनीष कुमार ने आरोप लगाया कि सुरक्षागार्ड ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए गर्दन पकड़कर मारपीट की, जबकि सुरक्षागार्ड का कहना है कि युवक ने पहले अभद्रता की और मारपीट शुरू की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

घटना के कारण दवा वितरण व्यवस्था प्रभावित रही, हालांकि बाद में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काउंटर को पुनः चालू कराया गया। इस घटना ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts