spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपथरदेवा: प्रेमी से शादी की जिद में युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी,...

पथरदेवा: प्रेमी से शादी की जिद में युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, पुलिस ने ऐसे संभाला मामला

-

पथरदेवा क्षेत्र के हरिमहुआ गांव में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है, जब अचानक युवती को टावर पर चढ़ते देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

युवती ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर आकर शादी के लिए तैयार नहीं होगा, वह नीचे नहीं उतरेगी। साथ ही उसने कूदकर जान देने की भी चेतावनी दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों की सूचना पर बघौचघाट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। युवती ने पुलिस के सामने अपने ही गांव के रहने वाले आकाश कुशवाहा को बुलाने की मांग रखी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को घटनास्थल पर बुलवाया।

युवक के पहुंचने के बाद ही युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार हुई। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई और दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर मामले को सुलझाने की कोशिश शुरू कर दी गई है।

थानाध्यक्ष अनिल तिवारी के अनुसार, मामले में बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts