spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: मक्का बीज पर 50% अनुदान, किसानों को आधे दाम पर मिलेगा...

देवरिया: मक्का बीज पर 50% अनुदान, किसानों को आधे दाम पर मिलेगा बीज

-

देवरिया जिले में मोटे अनाजों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग ने मक्का बीज पर विशेष अनुदान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को मक्का का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें बीज आधी कीमत में मिलेगा।

यह बीज पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर वितरित किया जा रहा है। जिले के विभिन्न विकास खंडों में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों से किसान इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

योजना के अंतर्गत मक्का की दो उन्नत हाइब्रिड प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनमें एनएमएच-920 (मल्लिका) और एचक्यूपीएम पूसा-5 शामिल हैं। इन प्रजातियों से किसानों को अधिक उत्पादन और बेहतर गुणवत्ता का लाभ मिलने की संभावना है।

जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि मोटे अनाजों की खेती केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक है, बल्कि यह पोषण सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। मक्का की खेती कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली फसल मानी जाती है, इसलिए सरकार इसे बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मक्का की खेती को अपनाएं। योजना के तहत एनएमएच-920 (मल्लिका) बीज 245 रुपये प्रति किलो तथा एचक्यूपीएम पूसा-5 बीज 285 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts