spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: अहिरौली दान से बिसुनपुर तटबंध तक कटाव निरोधक कार्य शुरू, 8.5...

गोपालगंज: अहिरौली दान से बिसुनपुर तटबंध तक कटाव निरोधक कार्य शुरू, 8.5 किमी बांध की होगी सुरक्षा

-

गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड में गंडक नदी से होने वाले कटाव को रोकने के लिए अहिरौली दान सलेहपुर जीरो पॉइंट से बिसुनपुर तटबंध तक जर्जर बांध के सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 8.5 किलोमीटर लंबे इस तटबंध पर कटाव निरोधक कार्य संवेदक शक्ति कुमार कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है।

कार्यपालक अभियंता पवन कुमार के नेतृत्व में सहायक अभियंता शमशेर आलम और कनीय अभियंता राकेश कुमार झा गोविंद कुमार की निगरानी में यह कार्य तेजी से चल रहा है। जानकारी के अनुसार, भसई के छह डेंजर प्वाइंट और भगवानपुर में 18 बेडवार का रिस्टोरेशन कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, ताकि तटबंध को मजबूत बनाया जा सके।

गौरतलब है कि गंडक नदी का रुख अक्सर बदलता रहता है और पूर्व में भसई, विशंभरपुर और भगवानपुर क्षेत्रों में भारी तबाही मचा चुका है। नदी कटाव के कारण आंगनबाड़ी केंद्र, दुर्गा मंदिर, स्कूल सहित कई गांव नदी में समा चुके हैं।

इस संबंध में कार्यपालक अभियंता पवन कुमार ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के लिए अभियंताओं की टीम लगातार निगरानी कर रही है और सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts