spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशभाटपार रानी: PHC पर मरीजों की भीड़, जांच सुविधा होने के बावजूद...

भाटपार रानी: PHC पर मरीजों की भीड़, जांच सुविधा होने के बावजूद बाहर भेजने का आरोप

-

भाटपार रानी नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। ओपीडी में डॉ. मुरारी राय और डॉ. आबिद मरीजों का इलाज कर रहे थे। यहां अधिकतर मरीज वायरल फीवर, खांसी, गैस और पेट दर्द से पीड़ित पहुंचे।

स्वास्थ्य केंद्र पर खून, यूरिन, बलगम, डिजिटल एक्सरे और टाइफाइड जैसी जांच सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर बाहर से जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों में नाराजगी देखी गई।

प्रतिदिन 150 से 175 मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं, जबकि दोपहर 12:40 बजे तक 90 मरीजों का पंजीकरण हो चुका था। मरीजों ने आर्थिक तंगी के कारण बाहर जांच कराने में असमर्थता जताई और बिना जांच के दवा लेकर लौट गए।

वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. इमाम हुसैन ने कहा कि सभी जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं और जो मरीज स्वयं बाहर जांच कराने की इच्छा जताते हैं, उन्हें ही बाहर भेजा जाता है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts