spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया/गोरखपुर: फर्जी पत्नी बनकर 18.80 लाख की ठगी, संपत्ति कब्जाने की साजिश

देवरिया/गोरखपुर: फर्जी पत्नी बनकर 18.80 लाख की ठगी, संपत्ति कब्जाने की साजिश

-

देवरिया और गोरखपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को मृतक की पत्नी बताकर लाखों रुपये की ठगी और संपत्ति हड़पने की कोशिश की गई। कैंट थाना क्षेत्र में कोर्ट के आदेश पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खोराबार के रानीडीहा निवासी राजीव रंजन सिंह ने आरोप लगाया है कि देवरिया के एकौना निवासी रीमा सिंह समेत कई लोगों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और धोखाधड़ी को अंजाम दिया। शिकायत के अनुसार, राजीव के माता-पिता के बीच वर्ष 2016 में ही विवाह विच्छेद हो चुका था, इसके बावजूद आरोपी महिला ने खुद को उनके पिता की पत्नी बताकर संपत्ति पर दावा कर दिया।

आरोप है कि रीमा सिंह ने तहसील गोला में वरासत का मुकदमा दाखिल कर मौजा धोबौली की जमीन पर अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश की। विरोध करने पर मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

इसके अलावा, आरोपियों ने फर्जी कागजात के आधार पर केनरा बैंक और पूर्वांचल ग्रामीण बैंक से कुल 18.80 लाख रुपये की एफडी और नकदी भी निकाल ली। इस साजिश में हीरालाल मल्ल, बलराम, नर्वदे और नंदू समेत अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप है।

पीड़ित ने थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts