spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: मॉडल अस्पताल बना बाइक चोरों का अड्डा, एक्सरे इंचार्ज की बाइक...

गोपालगंज: मॉडल अस्पताल बना बाइक चोरों का अड्डा, एक्सरे इंचार्ज की बाइक चोरी

-

गोपालगंज जिले का मॉडल अस्पताल इन दिनों सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है। अस्पताल परिसर, जहां मरीजों के इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए, अब बाइक चोरों के लिए ‘सेफ जोन’ बनता जा रहा है। ताजा मामला रविवार का है, जब शातिर चोरों ने अस्पताल के ही एक कर्मचारी को निशाना बनाते हुए बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, मॉडल अस्पताल में एक्सरे इंचार्ज के पद पर कार्यरत आकाश कुमार अपनी ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर में बाइक खड़ी कर अंदर चले गए थे। काम खत्म कर जब वे लौटे, तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल परिसर में लगे करीब एक दर्जन सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं, जिससे निगरानी व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।

स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मियों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों से मरीज और उनके परिजन भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

‘मॉडल’ का दर्जा पाने वाला यह अस्पताल सुरक्षा के मामले में पूरी तरह फेल नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाता है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts