spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: शहीद दिवस पर युवाओं ने श्रमदान व पदयात्रा से दिया स्वच्छता...

गोपालगंज: शहीद दिवस पर युवाओं ने श्रमदान व पदयात्रा से दिया स्वच्छता का संदेश

-

गोपालगंज में शहीद दिवस के अवसर पर युवाओं ने श्रमदान और पदयात्रा के माध्यम से स्वच्छता और जिम्मेदारी का संदेश दिया। सोमवार को ‘मेरा युवा भारत’ गोपालगंज के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्वेता सिंह के निर्देशन में कमला राय कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” थीम के तहत युवाओं ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों और छात्रों ने कॉलेज परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की। इस दौरान “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” और “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” जैसे नारों से पूरे परिसर में जागरूकता का माहौल बना रहा। कॉलेज के एनएसएस पदाधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए और एक स्वच्छ व जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

इसके बाद कॉलेज परिसर से शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जयघोष के साथ पदयात्रा निकाली गई। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा। यह पदयात्रा भगत सिंह चौक तक पहुंची, जहां शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इग्नू प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि देश की आजादी में इन क्रांतिकारियों का योगदान अतुलनीय है और उनका बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

इस मौके पर नवीन कुमार सिंह, अनिश कुमार, आशुतोष कुमार, सूरज कुमार चंदन, प्रगति ठाकुर, बलिराम मांझी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts