spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: हर घर जल योजना अधूरी, टंकियां बनीं पर सप्लाई नहीं, ग्रामीण...

देवरिया: हर घर जल योजना अधूरी, टंकियां बनीं पर सप्लाई नहीं, ग्रामीण परेशान

-

देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र में हर घर जल योजना के तहत बनाई जा रही पानी की टंकियां ग्रामीणों के लिए उम्मीद के बजाय परेशानी का कारण बन गई हैं। कई गांवों में टंकियां बनकर तैयार हो चुकी हैं, लेकिन अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है, जबकि कई स्थानों पर निर्माण कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है।

बरहज क्षेत्र के गड़ेर गांव में करीब 326.36 लाख रुपये की लागत से छह अप्रैल 2022 को पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। निर्धारित समय के अनुसार यह कार्य 18 महीने में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन आज तक निर्माण अधूरा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने लगभग छह महीने पहले काम बंद कर दिया और तब से कोई प्रगति नहीं हुई।

निर्माण कार्य ठप होने के कारण मौके पर रखी सीमेंट की बोरियां और अन्य सामग्री खराब हो रही हैं। गांव की करीब 3000 की आबादी आज भी साफ पानी के लिए तरस रही है और लोगों को मजबूरी में हैंडपंप का प्रदूषित पानी पीना पड़ रहा है।

इसी तरह दुबौली सहित अन्य गांवों में भी जल योजना के कार्य अधर में लटके हुए हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है।

इस मामले में एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है और वह मामले की जांच कराएंगे।

ग्रामीणों ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर पानी की आपूर्ति शुरू करने की मांग की है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts