spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक...

देवरिया: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक बरामद

-

देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें, पांच मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई। कुर्ना नाला, उसरा बाजार के पास से विवेक यादव, दिवाकर गुप्ता, आनंद निषाद और मनीष यादव को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें, पांच मोबाइल फोन और 4230 रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए। उनकी निशानदेही पर तिवई स्थित एक ऑटोमोबाइल दुकान से दो और चोरी की बाइक बरामद की गईं। इस तरह पुलिस ने कुल पांच मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनमें स्प्लेंडर, सुपर स्प्लेंडर और बजाज पल्सर जैसे मॉडल शामिल हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि बरामद कई बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थीं। आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी कर उन्हें अलग-अलग नंबर प्लेट लगाकर बेचने या इस्तेमाल करने की फिराक में थे। बरामद मोबाइल फोन और नकदी भी चोरी की घटनाओं से जुड़ी बताई जा रही है।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सुरौली थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों की सप्लाई चेन की जांच भी तेज कर दी गई है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts