गोपालगंज जिले के मांझागढ़ क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चौथी बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार आधुनिक बिहार के शिल्पकार, दूरदर्शी नेता और लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि उनके सशक्त नेतृत्व, कुशल मार्गदर्शन और जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पर पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा विश्वास है।
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता दल (यू) “न्याय के साथ विकास” के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और देश व प्रदेश की सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
इस मौके पर पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में अमरेंद्र कुमार बारी, मो. तौहीद, ब्रजेश कुमार उर्फ मुन्ना राम, आशीष कुंवर, बुलेट सिंह, सुविकाश सिंह, लाल बाबू राम, राधेश्याम सहनी, रामआशीष सिंह, ललन माझी, नंदलाल मौर्य, नौशाद आलम उर्फ मुन्ना, सुनील कुमार, राज किशोर सिंह, मिथिलेश राय, अशोक कुमार, राजकुमार प्रसाद, अब्दुल अहद, अशोक प्रसाद गुप्ता, धर्मराज प्रसाद सिंह, उदय सिंह, वकार अहमद, एजाज आलम, नितेंद्र राय, शशि भूषण प्रसाद पटेल, छोटे लाल साह, साहेबजाद अली, उमाशंकर शर्मा, टुनटुन शाह, बिंदा कुशवाहा, अर्जुन आजाद, डॉ. योगेश प्रसाद और प्रभाकर कुंवर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के लिए गौरव का क्षण बताया।

