spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: थावे महोत्सव में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों...

गोपालगंज: थावे महोत्सव में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

-

गोपालगंज जिले में थावे महोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, रंगोली, निबंध लेखन और मेहंदी जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

दौड़ प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक (U-14) वर्ग में प्रियांशु कुमार प्रथम और साहिल तिवारी द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में सुप्रिया कुमारी विजेता रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में अयुब हावारी और बालिका वर्ग में शाहीन प्रवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

U-17 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में युवराज कुमार ने बाजी मारी, वहीं बालिका वर्ग में पिंकी कुमारी प्रथम और अंकिता कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर में रुपेश कुमार और रानी खातून विजेता बने।

कबड्डी प्रतियोगिता में U-14 और U-17 बालक वर्ग में गोपालगंज की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग में U-14 में गोपालगंज और U-17 में हथुआ अनुमंडल विजेता रहा।

वॉलीबॉल में भी गोपालगंज का दबदबा रहा। मेहंदी, रंगोली और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य ने विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts