spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार तीन महिला सिपाही घायल

गोपालगंज: ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार तीन महिला सिपाही घायल

-

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बाईपास पर गुरुवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन महिला सिपाही और चालक घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि रामनवमी के अवसर पर शहर में निकाले गए जुलूस में इन महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद महिला सिपाही रानी कुमारी, अदिति कुमारी और जूली कुमारी ई-रिक्शा से न्यू पुलिस लाइन लौट रही थीं। इसी दौरान बंजारी बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनके ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष पंचम कुमार समेत अन्य पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।

फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts