spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: हत्या के प्रयास में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

देवरिया: हत्या के प्रयास में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

-

देवरिया जनपद के भटनी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन आरोपियों को लल्लन तिराहा के पास से दबोचते हुए उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना भटनी में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्तों की पहचान अर्जुन यादव, अजीत यादव और रोहित कुशवाहा के रूप में हुई है। ये तीनों धर्मखोर बाबू गांव के निवासी हैं और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।

यह मामला 22 जनवरी का बताया जा रहा है। धर्मखोर बाबू निवासी राजा ठाकुर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके घर के सामने इंटरलॉकिंग सड़क की उखड़ी ईंटों को ठीक करने के दौरान विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर उनके भाई राजेश और हरिकेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना में दोनों घायलों के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में शनिवार को सूचना मिलने पर भटनी पुलिस ने लल्लन तिराहा के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहने का आश्वासन दिया गया है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts