देवरिया जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली थाना और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कसया ढाले के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिशंकर गोड़ उर्फ आलोक और सम्पूर्णानंद मिश्रा के रूप में हुई है। इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल—एक टीवीएस राइडर और एक हीरो स्प्लेंडर प्लस—बरामद की गई हैं, जिन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आसपास के क्षेत्रों से मौका देखकर बाइक चोरी करते थे और बाद में उन्हें बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे।

इस कार्रवाई से दो पुराने चोरी के मामलों का भी खुलासा हुआ है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

देवरिया पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।