spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज में शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने पर बैठक आयोजित

गोपालगंज में शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने पर बैठक आयोजित

-

गोपालगंज – जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में समाहरणालय कार्यालय कक्ष में 15वीं वित्त आयोग अंतर्गत जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोपालगंज जिले के शहरी क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड कर शहरी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में संचालित करने पर विचार किया गया।

जिला स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा बताया गया कि नगर परिषद गोपालगंज में सदर ब्लॉक गोपालगंज का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मीरगंज का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बदरजिमी उप स्वास्थ्य केंद्र और हथुआ नगर पंचायत का बरवा कपरपुरा उप स्वास्थ्य केंद्र चिन्हित किए गए हैं। इन केंद्रों को अपग्रेड करने के लिए हेल्थ सेक्टर ग्रांट्स के उपयोग एवं निगरानी पर चर्चा की गई।

राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार द्वारा गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों की अनुशंसा मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। बैठक में सिविल सर्जन वीरेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष जिला परिषद अमित कुमार राय, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गोपालगंज राहुल धर दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts