spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeदेवरियादेवरिया में सोलर पंप योजना में फर्जी कॉल से रहें सतर्क: उप...

देवरिया में सोलर पंप योजना में फर्जी कॉल से रहें सतर्क: उप कृषि निदेशक

-

देवरिया (सू.वि.) 13 नवंबर 2024। उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने किसानों को सतर्क करते हुए जानकारी दी कि कृषि विभाग के पोर्टल पर सोलर पंप बुकिंग से संबंधित कुछ फर्जी संस्थाएं और व्यक्ति किसानों से संपर्क कर रहे हैं। ये अनाधिकृत व्यक्ति सोलर पंप की डिलीवरी चार्ज और बीमा के नाम पर किसानों से धन की मांग कर रहे हैं।

श्री मौर्य ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा सोलर पंप की बुकिंग केवल विभागीय पोर्टल agriculture.up.gov.in पर की जाती है और बुकिंग की पुष्टि के लिए धनराशि पोर्टल के माध्यम से चालान या ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा जमा की जाती है। इसके अतिरिक्त, कोई अन्य शुल्क नहीं है। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी फोन कॉल से सतर्क रहें जिसमें अतिरिक्त शुल्क या बीमा के नाम पर धन की मांग की जाए। यदि किसी को योजना के बारे में जानकारी चाहिए, तो वे सीधे उप कृषि निदेशक या जिला कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts