spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeदेवरियादेवरिया में ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 18 नवंबर से

देवरिया में ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 18 नवंबर से

-

देवरिया (सू.वि.) ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्गों के लिए विकास खंड और जिला स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 18 नवंबर से किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।

शासन और महानिदेशालय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा निर्देशानुसार खेल संघों के माध्यम से इन प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस आयोजन में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन, जूडो और बैडमिंटन जैसी विधाओं में युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताएं 18 नवंबर से 6 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएंगी, जिसमें देवरिया के सभी विकास खंडों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता ग्रामीण युवाओं के लिए खेल भावना को बढ़ावा देने और उनकी प्रतिभा को निखारने का सुनहरा अवसर है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts