spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeदेवरियादेवरिया में कृषि यंत्रों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया

देवरिया में कृषि यंत्रों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया

-

देवरिया (सू.वि.)। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रत्यूष पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के गांधी सभागार में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। इनमें कम्बाईन हारवेस्टर विद सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना, रोटावेटर, पैडी/मल्टीकॉप थ्रेशर, मिनी राइस मिल, लेजर लैण्ड लेबलर, पावर चैप कटर, पावर टिलर, थ्रेसिंग फ्लोर, स्मॉल गोदाम आदि शामिल हैं।

ई-लॉटरी में जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति और कृषकों की उपस्थिति में विकास खण्डवार / कृषि यंत्रवार कृषकों का चयन किया गया। चयनित कृषकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि दी गई है। कृषकों से अनुरोध किया गया है कि वे कृषि यंत्र क्रय कर समय सीमा के भीतर पोर्टल पर बिल अपलोड कराएं।

ई-लॉटरी के दौरान उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य, जिला गन्ना अधिकारी धनीराम, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय कुमार, कृषि वैज्ञानिक डा. मान्धाता सिंह और अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts