spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न

गोपालगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न

-

गोपालगंज। आगामी 14 दिसंबर 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी हेतु गोपालगंज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय ने विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ एक बैठक की। बैठक का उद्देश्य लोक अदालत की सफलता के लिए अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित करना और उन्हें तेजी से सुलझाने के लिए नोटिस तैयार कर भेजना था। सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि वे चिन्हित मामलों में थानों के माध्यम से नोटिस तामिला सुनिश्चित करें और अपने बैंक शाखाओं में नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करें। बैठक में सेंट्रल बैंक, एस.बी.आई., बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, और अन्य बैंकों के प्रबंधक शामिल हुए। शाखा प्रबंधकों को पक्षकारों के बीच प्री सिटिंग आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts