spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeदेवरियादेवरिया: ग्रामीण आजीविका मिशन में 1003 समूहों को 15 करोड़ का ऋण...

देवरिया: ग्रामीण आजीविका मिशन में 1003 समूहों को 15 करोड़ का ऋण वितरित

-

देवरिया (सू0वि0), 14 नवंबर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांधी सभागार, विकास भवन में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्राम्य विकास राज्यमंत्री श्रीमती विजयालक्ष्मी गौतम ने की। इस कैंप में 1003 स्वयं सहायता समूहों को 15 करोड़ रुपये की धनराशि ऋण के रूप में वितरित की गई।

राज्यमंत्री ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक सखी कार्यक्रम के माध्यम से बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने “देवरिया मॉडल” विकसित कर समूहों के उत्पादों के विपणन को स्थानीय स्तर पर बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

जनपद में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 6147 स्वयं सहायता समूहों को बैंक क्रेडिट लिंकेज का लक्ष्य है, जिसमें से 5347 समूहों को स्वीकृति मिल चुकी है। मेगा क्रेडिट कैंप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक सखी, बैंक प्रबंधक, मिशन कर्मियों और समूह सदस्यों को सम्मानित किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts