spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज में ठेकेदार प्रखर दुबे की सरेआम हत्या

गोपालगंज में ठेकेदार प्रखर दुबे की सरेआम हत्या

-

गोपालगंज में सिविल इंजीनियर और ठेकेदार प्रखर दुबे की हत्या कर दी गई। बेखौफ अपराधियों ने उन्हें घर से बुलाकर, घर के सामने ही गोली मारी। इस वारदात से इलाके में दहशत है। प्रखर दुबे के परिजनों ने हत्या का आरोप अपने ही समाज के कुछ लोगों पर लगाया है, जो उनके साथ ठेकेदारी का काम भी करते थे। घटना शहर के भीतभैरवा रोड स्थित ब्रिछा बाबा मोड़ पर घटी, जहां अपराधियों ने सरेआम गोली चलाई। पुलिस हर एंगल से इस हत्याकांड की जांच कर रही है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन छानबीन जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts