spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और भूमिहीनों को भूमि पर्चा का वितरण

गोपालगंज: दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और भूमिहीनों को भूमि पर्चा का वितरण

-

गोपालगंज जिले के प्रभारी मंत्री कृष्णा नंदन पासवान ने आज जिला समाहरणालय परिसर में आधा दर्जन दिव्यांगजनों को स्वचालित ट्राई साइकिल प्रदान की और 64 चयनित भूमिहीनों को भूमि का पर्चा सौंपा। इस अवसर पर जिले के सात प्रखंडों से आए लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच, पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित, अपर समाहर्ता, और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि बिहार सरकार की प्राथमिकता के तहत भूमिहीनों को ‘अभियान बसेरा’ योजना के अंतर्गत भूमि का पर्चा प्रदान किया जा रहा है। गोपालगंज में पूर्व में चयनित 1369 भूमिहीनों में से 64 लोगों को आज भूमि का पर्चा प्रदान किया गया। पहले भी तीन चरणों में कई लोगों को इस योजना का लाभ मिल चुका है, और आगे प्रत्येक माह चयनित लोगों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पर्चा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए हर महीने कैंप आयोजित कर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमिहीनों को पर्चे वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी है ताकि भविष्य में पर्चा गुम हो जाने पर लाभार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से पुनः पर्चा प्रदान किया जा सके। आयोजन में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का स्वागत पुष्पगुच्छ और बुके देकर किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts