spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: जमुनहां महावीरी अखाड़ा मेला में हनुमान जी की मूर्ति बनी आकर्षण...

गोपालगंज: जमुनहां महावीरी अखाड़ा मेला में हनुमान जी की मूर्ति बनी आकर्षण का केंद्र

-

गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड स्थित जमुनहां बाजार में प्राचीन महावीरी अखाड़ा मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस मेले में जमुनहां बाजार, महंथवा, सिधरियां और अन्य गांवों से आए अखाड़ादारों ने भव्य जुलूस निकाला, जिसमें हनुमान जी की मूर्ति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। झांकी के दौरान महिलाओं ने छतों से फूल बरसाकर हनुमान जी का स्वागत किया।

जुलूस में युवाओं ने पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया और हाथी, घोड़े, ऊंट भी इस भव्य आयोजन की शोभा बढ़ा रहे थे। मेला और जुलूस के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटेया थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, पंचदेवरी बीडीओ राहुल रंजन, सीओ तरुण कुमार रंजन, और अन्य पुलिस अधिकारी लगातार गश्त पर रहे। भीड़ नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्ट किया गया था, और जिला प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए विभिन्न थानों की पुलिस तैनात की थी।

इस मौके पर मुखिया अशोक गुप्ता, पूर्व मुखिया बलिराम सिंह, डॉ मुखी सिंह सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने मेले का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts