spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

गोपालगंज: जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

-

 

गोपालगंज। अम्बेडकर भवन में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना के तहत एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त कुमार निशांत विवेक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और जनजातीय समूह के प्रतिनिधियों द्वारा कुल देव की पूजा से इसकी शुरुआत हुई। इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी साझा की। 5 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना और राशन कार्ड वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जनजातीय जीवन पर परिचर्चा के साथ-साथ जनजातीय ग्रुप रिदम कला केंद्र, हरनाटांड, पश्चिम चंपारण द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य और गीतों का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उप विकास आयुक्त द्वारा साल का वृक्षारोपण किया गया और कलाकारों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन वरिष्ठ कोषागार पदाधिकारी राशि कान्त आर्या ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला कल्याण पदाधिकारी ने किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts