spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजबाइक सवार लुटेरों ने ई-रिक्शा सवार से छीने 15 हजार रुपये और...

बाइक सवार लुटेरों ने ई-रिक्शा सवार से छीने 15 हजार रुपये और मोबाइल, दोनों गिरफ्तार

-

गोपालगंज: रविवार को थावे थाना क्षेत्र के बेदुटोला मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक ई-रिक्शा सवार से झपटा मारकर उसका पर्स छीन लिया, जिसमें 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन थे। घटना के बाद पीड़ित फैजान अहमद ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

फैजान अहमद ने बताया कि वह अपने पुत्र का इलाज कराने गोपालगंज गए थे और इलाज कराकर दोपहर दो बजे ई-रिक्शा से अपने घर उजरा नारायणपुर लौट रहे थे। जैसे ही वह बेदुटोला मोड़ के पास पहुंचे, बाइक सवार दो युवकों ने झपटा मारकर उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गए।

फैजान ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने पर्स में रखे 15 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को बेदुटोला मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से छीना हुआ मोबाइल और एक हजार रुपये बरामद किए, साथ ही उनकी बाइक भी जप्त कर ली।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नगर थाना के चौराव गांव के राहिल अहमद और बाबुद्दीन आलम हैं। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts