spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज पुलिस ने 133 फरार अपराधियों पर घोषित किया इनाम

गोपालगंज पुलिस ने 133 फरार अपराधियों पर घोषित किया इनाम

-

गोपालगंज: पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने गोपालगंज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में शामिल 133 फरार अपराधियों पर इनाम घोषित किया है। इन अपराधियों को गिरफ्तार करवाने में सहायता करने वालों को पुलिस द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

पुलिस ने इनाम की राशि को विभिन्न अपराधियों के लिए 2000 से लेकर 5000 रुपये तक निर्धारित किया है। साथ ही, पुलिस ने यह भी बताया कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। किसी भी नागरिक को यदि इन अपराधियों के बारे में जानकारी हो तो वह पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नंबर 9431822991 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दे सकता है। पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाले नागरिकों को नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts