spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजदिव्य पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का सफल समापन

दिव्य पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का सफल समापन

-

विजयीपुर(गोपालगंज): दिव्या पब्लिक स्कूल, खजुहा कला, विजयीपुर गोपालगंज में शनिवार को आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। यह प्रतियोगिता विद्यालय के समाजसेवी दीपक कुमार मिश्रा द्वारा फीता काटकर उद्घाटन की गई थी।

कार्यक्रम में वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, लोंग जंप, बैडमिंटन, रेस, क्रिकेट, स्लो साइकिलिंग जैसे खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने इन खेलों में हिस्सा लिया और अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य, बी.बी. मिश्रा ने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास में खेल कूद अहम भूमिका निभाता है। वहीं, विद्यालय के डायरेक्टर सी.पी. शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना की और आगामी समय में और अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts