spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजसाइबर अपराधियों से ठगे ₹78,000 पुलिस ने वापस कराए

साइबर अपराधियों से ठगे ₹78,000 पुलिस ने वापस कराए

-

साइबर अपराधियों द्वारा ठगे गए 78 हजार रुपए पुलिस ने कराए वापस
गोपालगंज: साइबर थाना पुलिस ने ठगी के शिकार पीड़ित के खाते से निकाले गए 78,189 रुपये वापस कराकर पीड़ित को राहत पहुंचाई।
साइबर थाना कांड संख्या 96/2024 (दिनांक 08.09.2024) के तहत धारा 316(2)/318(2)/318(4) BNS और 66/66 (डी) आईटी एक्ट के अंतर्गत यह मामला दर्ज किया गया था। अनजान नंबर से फोन कर लोन दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने डुमरिया अमवा नकच्छेद, थाना नगर, जिला गोपालगंज निवासी मोहम्मद इजहार अंसारी (पिता मोहम्मद यासीन अंसारी) के खाते से पैसे उड़ा लिए थे।
पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेशानुसार बैंक और साइबर थाना के तकनीकी सहयोग से ठगे गए पैसे को अपराधियों के खाते से वापस निकालकर पीड़ित को सौंपा।
मोहम्मद इजहार अंसारी ने अपनी रकम वापस मिलने पर खुशी जाहिर की और साइबर थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की लोगों ने सराहना की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts